Amethi News: युवक की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, शिव शक्ति हॉस्पिटल का लाइसेंस 90 दिन के लिए निलंबित
Amethi Health News: अमेठी में इलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में लापरवाही की पुष्टि होने पर शिव शक्ति हॉस्पिटल का लाइसेंस 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया. निलंबन अवधि में अस्पताल में किसी भी प्रकार की चिकित्सीय गतिविधि पर पूरी तरह रोक रहेगी.
ADVERTISEMENT

युवक की मौत पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, शिव शक्ति हॉस्पिटल का लाइसेंस 90 दिन के लिए निलंबित
Amethi News: कमरौली स्थित शिव शक्ति हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस 90 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है. तीन सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही की पुष्टि होने के बाद यह निर्णय लिया गया. निलंबन अवधि के दौरान अस्पताल में किसी भी प्रकार की चिकित्सीय गतिविधि पर रोक लगा दी गई है.
