लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: 48 घंटे से ठप सफाई व्यवस्था, वेतन विवाद पर जिला अस्पताल के 47 कर्मचारी हड़ताल पर, मरीज बेहाल

Saharanpur Hospital Strike: सहारनपुर जिला अस्पताल में वेतन और पीएफ संबंधी मांगों को लेकर 47 सफाई कर्मचारी 48 घंटे से हड़ताल पर हैं. सफाई व्यवस्था ठप होने से वार्डों और अस्पताल परिसर में गंदगी बढ़ गई है.वहीं सीएमएस ने कर्मचारियों के आरोपों का खंडन करते हुए भुगतान प्रक्रिया जारी होने की बात कही.

ADVERTISEMENT

48 घंटे से ठप सफाई व्यवस्था, वेतन विवाद पर जिला अस्पताल के 47 कर्मचारी हड़ताल पर, मरीज बेहाल
48 घंटे से ठप सफाई व्यवस्था, वेतन विवाद पर जिला अस्पताल के 47 कर्मचारी हड़ताल पर, मरीज बेहाल
social share
Google CTA

Saharanpur Hospital Strike: जिला अस्पताल में वेतन भुगतान और अन्य लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार दूसरे दिन भी जारी रही. पिछले 48 घंटे से सफाई व्यवस्था ठप होने के कारण अस्पताल परिसर, वार्डों और इमरजेंसी के आसपास गंदगी का अंबार लग गया है. इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है.