कभी फिल्मी गायक बनने का सपना देखने वाले राजन जी महाराज कैसे बनें कथावाचक, उनकी कहानी दिलचस्प है
ADVERTISEMENT
Who is Rajan ji Maharaj:राजन तिवारी उर्फ राजन जी महाराज भजन, कथा वाचन के लिए जाने जाते हैं. लेकिन गोरखपुर में कथा के दौरान हुए विवाद को लेकर वो चर्चा में बनें हुए हैं. पहले वे गायक बनना चाहते थे. डॉक्टर बनने का सपना देखे लेकिन कथा वाचक बन गए.
Who is Rajan ji Maharaj: राजन तिवारी उर्फ राजन जी महाराज भजन और कथा वाचन के लिए जाने जाते हैं. लेकिन गोरखपुर में आयोजित कथा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि महाराज जी ने व्यासपीठ से ही तीखे तेवर अपना लिए. उन्होंने भरी सभा में चुनौती देते हुए कहा कि 'किसी ने माई का दूध पिया है तो गोली मार कर दिखाए.इस दौरान राजन जी महाराज ने आरोप लगाया कि उनके घर (गोरखपुर-देवरिया क्षेत्र) में ही उनकी टीम के साथ अभद्रता की गई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई. उन्होंने कहा कि 16 साल की कथा यात्रा में पहली बार उनके बच्चों को गोली मारने की बात कही गई जिसे वह बर्दाश्त नहीं करेंगे. महाराज ने खुलासा किया कि उन्हें खबर मिली है कि उनसे मिलवाने के नाम पर ₹1100 की अवैध वसूली की जा रही है. उन्होंने साफ किया कि वह मिलने का कोई पैसा नहीं लेते. उन्होंने कहा कि कथा प्रेम से सुनने की चीज है ना कि राजनीति और दबंगई दिखाने की. इस विवाद के बाद चर्चा में आए राजन जी महाराज कौन है आइए जानते हैं. साथ ही उनके थावाचक बनने की कहानी भी काफी दिलचस्प है.
