UP Weather Update: यूपी के कानपुर, औरैया और जालौन में हुई तेज बारिश, अब इन 10 जिलों में आ गया ओलावृष्टि का अलर्ट
UP Weather Update: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है. लखनऊ, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. बर्फीली हवाओं के चलते पारा लुढ़ककर 6.5°C तक गिर गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 26 जिलों में बारिश और 29 जिलों में भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update: यूपी में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. उत्तराखंड और नेपाल में भारी बर्फबारी का असर यूपी के तराई-मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है. नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी बुंदेलखंड,विंध्य और प्रयागराज तक फैल गई है. यह बदलाव 4 फरवरी तक रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आगरा, मुरादाबाद, झांसी समेत 10 जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
यूपी के इन जिलों में हुई बारिश
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ दिख रहा है. लखनऊ, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत करीब 20 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है जिससे विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच गई है. बर्फीली हवाओं के चलते पारा लुढ़ककर 6.5°C तक गिर गया है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों में 26 जिलों में बारिश और 29 जिलों में भीषण कोहरे का ऑरेंज अलर्ट रहेगा. मंगलवार की सुबह कानपुर, औरैया और जालौन समेत कई जिलों में 40-60 किमी/घंटा चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई. वहीं उन्नाव, चित्रकूट, इटावा में आधे घंटे तक ओले गिरे जिससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई.
फसलों को भारी नुकसान
कृषि विशेषज्ञों ने इस बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि को फसलों के लिए खतरनाक बताया है. तेज हवाओं के कारण फसलें खेतों में बिछ गई हैं जिससे गेहूं का दाना हल्का रह सकता है और उत्पादन में 20% तक की कमी आ सकती है. खेतों में पानी भरने से सरसों की फलियां खराब हो रही हैं. सबसे ज्यादा नुकसान सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को हुआ है जिनकी मेहनत पर पानी फिर गया है.
यह भी पढ़ें...










