कहीं यात्रा करने का बना रहे प्लान तो जान लीजिए कौन सी ट्रेन कितने घंटे चल रही लेट
Train Delay Due to Fog: उत्तर भारत में कोहरे और सर्दी ने फिर दस्तक दी है, जिससे वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस और तेजस राजधानी एक्सप्रेस जैसी प्रमुख ट्रेनें कई घंटे लेट चल रही हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे व्यस्त मार्गों पर यात्रियों को लंबी देरी का सामना करना पड़ रहा है.
ADVERTISEMENT

Train Delay Due to Fog: उत्तर भारत में ठंड और कोहरे ने फिर अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है. कोहरा इतना घना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी तेज रफ्तार ट्रेनें भी अपनी गति थामने को मजबूर हो गई हैं. राजधानी एक्सप्रेस और तेजस राजधानी एक्सप्रेस समेत दर्जनों प्रमुख ट्रेनें कई-कई घंटे लेट चल रही हैं, जिससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. पंडित दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय जंक्शन से गुजरने वाले व्यस्ततम रेल मार्ग पर कोहरे ने फिर यात्रा त्रासदी का माहौल बना दिया है. बता दें कि दिसंबर से जनवरी तक कम हुआ ठंड और कोहरे का प्रकोप अब दोबारा लौट आया है. लाखों लोग ठंड और ट्रेन लेट होने से परेशान हैं. मौसम विभाग ने यात्रियों को सतर्क रहने और समय से निकलने की सलाह दी है.