लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: भारी गर्मी के बीच मौसम ने लिया नया रूप, 4 अप्रैल को यूपी के कई जिलों में मेघगर्जन और बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ली है। 4 अप्रैल 2026 को अधिकांश जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है. मौसम विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल 2026 के लिए चेतावनी जारी की है और कहा है कि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मेघगर्जन, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण हुआ है जो अगले 48 घंटों तक प्रदेश के मौसम को प्रभावित कर सकता है.