मीरजापुर की चंदा शुक्ला ई-रिक्शा चला रोज का कमा रहीं इतना रुपया! दूसरों को भी ये ट्रिक सिखा बना रहीं आत्मनिर्भर
Mirzapur Woman E-Rickshaw Driver: मिर्जापुर की चंदा शुक्ला ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन कर रही हैं और 40 से अधिक महिलाओं को ई-रिक्शा चलाने की ट्रेनिंग देकर आत्मनिर्भर बना चुकी हैं. उनकी संघर्ष और हौसले से भरी कहानी आज महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.
ADVERTISEMENT

Mirzapur Woman E-Rickshaw Driver: कभी घर की जिम्मेदारियों का बोझ, कभी आर्थिक तंगी और कभी समाज के ताने, लेकिन हौसलों के आगे हर मुश्किल छोटी पड़ गई. मिर्जापुर की सड़कों पर दौड़ता एक ई-रिक्शा आज सिर्फ सवारी नहीं ढो रहा बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की कहानी सुना रहा है. जिस समाज में आज भी महिलाओं के लिए घर से निकलकर काम करना चुनौती माना जाता है, वहीं चंदा शुक्ला ने ई-रिक्शा चलाकर न सिर्फ अपने परिवार को संभाला, बल्कि दर्जनों महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने की राह भी दिखाई. चंदा की यह कहानी हर उस महिला के लिए मिसाल है जो हालात से लड़ने का हौसला रखती है.