लेटेस्ट न्यूज़

संभल में निकाह के बाद बहन शाजिया की होने वाली थी विदाई उधर 16 साल के भाई हमजा ने खौफनाक कदम उठा लिया!

Sambhal Case: संभल जिले में बहन शाजिया की शादी के दौरान 16 वर्षीय भाई हमजा अचानक गायब हो गया और घर पहुंच कर अपनी जान दे दी. परिजनों ने शव को 3 घंटे छुपाया और गुपचुप दफनाने की तैयारी की लेकिन पुलिस को सूचना मिल गई.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Sambhal Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनते ही किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. एक ओर घर में बहन की शादी के बाद विदाई की शहनाइयां गूंज रही थीं. घर में बहन की विदाई की तैयारी चल रही थी और हर चेहरा खुशियों से भरा हुआ था. लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि इसी खुशी के बीच एक ऐसी खबर आने वाली है जो सबको तोड़ कर रख देगी. शादी समारोह के दौरान नाबालिग भाई अचानक गायब हुआ और घर पहुंचकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जब विदाई के बाद परिजन घर लौटे तो बेटे का शव देखकर उनके होश उड़ गए. यही नहीं परिजन गुपचुप तरीके से शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घटना की जानकारी पुलिस को मिल गई.