लेटेस्ट न्यूज़

नाले में बच्चे के गिरने की खबर पाते ही सीधे उसमें कूद गए थानेदार अरुण मिश्रा, उनकी इस बहादुरी को देखकर हर कोई दंग!

Meerut Child Falls in Drain: मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में 8-10 साल के बच्चे के गहरे नाले में गिरने की सूचना पर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने खुद नाले में कूदकर तलाश की. जेसीबी की मदद से नाले की सफाई और खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Meerut Child Falls in Drain: मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ऐसी घटना घटी जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां 8 से 10 साल के एक बच्चे के गहरे नाले में गिरने की सूचना ने पुलिस और स्थानीय लोगों के बीच तनाव की स्थिति पैदा कर दी. नाले की गहराई और तेज बहाव को देखते हुए स्थिति काफी गंभीर दिख रही थी. इसी बीच टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए खुद नाले में छलांग लगाई और बच्चे की तलाश में जुट गए. उनके साहस को सोशल मीडिया पर सराहा गया और लोग उन्हें मिसाल के तौर पर पेश कर रहे हैं. हालांकि, कई घंटों की तलाश और जेसीबी मशीनों की मदद के बावजूद बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला.