लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में आज होगी मूसलाधार बारिश... इन जिलों में जारी हुई चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में आज बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली समेत कई जिलों में बारिश की मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज यानी 2 फरवरी को कुदरत के तीन अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे. एक तरफ जहां बादलों की गर्जना और बिजली की कड़क के साथ बारिश का अनुमान है, वहीं दूसरी तरफ घना कोहरा सुबह-सुबह रफ्तार पर ब्रेक लगाएगा. मौसम विभाग ने आज के लिए राज्य के कई हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें वज्रपात और 40 किमी की रफ्तार से चलने वाली हवाओं की चेतावनी दी गई है.