सोना चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, ये और गिरेगा या उठेगा? जानिए एक्सपर्ट CA मनोज लांबा ने क्या बताया
Budget 2026: बजट 2026 में फ्यूचर और ऑप्शन (F&O) पर STT बढ़ने के बाद शेयर बाजार, निफ्टी और सेंसेक्स में भारी गिरावट आई. सोना-चांदी के दाम भी टूटे। एक्सपर्ट मनोज लांबा के अनुसार यह 'पैनिक सेलिंग' निवेशकों के लिए अवसर है.
ADVERTISEMENT

Budget 2026: बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा किए गए ऐलानों के बाद शेयर बाजार और सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट को लेकर विशेषज्ञों ने विस्तार से विश्लेषण किया है. चार्टर्ड अकाउंटेंट मनोज लांबा के अनुसार, यह बाजार की एक 'पैनिक सेलिंग' (घबराहट में की गई बिक्री) है, जो निवेशकों के लिए निवेश का एक अच्छा अवसर भी हो सकती है.