Union Budget 2026: शहरों के बीच 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान, वाराणसी से ये 2 गुजरेंगे, डिटेल जानिए
Budget 2026 High-Speed Rail Corridors: बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुनियादी ढांचे को मजबूती देने के लिए 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की है. वाराणसी से दो कॉरिडोर गुजरेंगे, जिससे पूर्वांचल के विकास को बढ़ावा मिलेगा.
ADVERTISEMENT

Budget 2026 High-Speed Rail Corridors: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 'विकसित भारत' के विजन को रफ्तार देते हुए बुनियादी ढांचे के लिए पिटारा खोल दिया है. बजट 2026 की सबसे बड़ी घोषणाओं में से एक 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान है. यह कॉरिडोर शहरों के बीच 'ग्रोथ कनेक्टर' के रूप में काम करेंगे, जिससे यात्रा का समय घटने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को नई ऊंचाई मिलेगी.