CM योगी के लिए रो-रोकर इस्तीफा देने वाले GST डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने अपने भाई को लेकर किया ये दावा
Prashant Singh U-turn:डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. इस बात की जानकरी खुद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दी है. वहीं जब प्रशांत सिंह से विश्वजीत के सिंह के द्वारा लगाए गए फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने भाई विश्वजीत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
ADVERTISEMENT

Prashant Singh U-turn: अयोध्या के डिप्टी कमिश्नर (GST)प्रशांत कुमार सिंह का मामला अब एक हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गया है. डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. 27 जनवरी को प्रशांत सिंह ने शंकराचार्य स्वामी अभिमुक्तेश्वरानंद द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ पर कथित टिप्पणियों से आहत होकर इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजकर दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में वह यह कदम उठा रहे हैं. इस्तीफा देते समय प्रशांत सिंह इतने भावुक हो गए कि वह पत्नी से फोन पर बात करते-करते रो पड़े. इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. लेकिन अब इसमें यू टर्न आ गया है . 31 जनवरी 2026 को उन्होंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया.वहीं फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट को लेकर उन्होंने अपने भाई विश्वजीत सिंह पर आरोप लगाया है कि वह मुख्तार अंसारी गैंग के सदस्य हैं.
प्रशांत सिंह ने वापस ले लिया इस्तीफा
प्रशांत सिंह ने अपना इस्तीफा वापस लेकर दफ्तर पहुंच चुके हैं. इस बात की जानकरी खुद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए दी है. वहीं जब प्रशांत सिंह से विश्वजीत के सिंह के द्वारा लगाए गए फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट को लेकर सवाल किया तो उन्होंने अपने भाई विश्वजीत सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. प्रशांत सिंह का दावा है कि उनके भाई विश्वजीत सिंह माफिया मुख्तार अंसारी के मऊ गैंग का सक्रिय सदस्य हैं.इसके साथ ही वह गैंग का फाइनेंशियल एडवाइजर रह चुके हैं.प्रशांत सिंह के मुताबिक विश्वजीत के खिलाफ फर्जी खतौनी बनाकर सरकारी धन गबन करने और कोर्ट से पत्रावली गायब करने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि थाना सराय लखनंसी जनपद मऊ में एक एफआईआर दर्ज हुई थी. लेकिन जब चार्जशीट थाने से कोर्ट में आई तो उन्होंने कोर्ट से उस पत्रावली को गायब कर दिया.डिप्टी कमिश्नर ने यह भी आरोप लगाया कि विश्वजीत सिंह ने अपने ही माता-पिता के साथ मारपीट की है, जिसकी एफआईआर दर्ज है. इसके अलावा एक टेलीकॉम कंपनी के मैनेजर को धमकाने और वसूली के मामले में भी उसका नाम है.
भाई ने लगाए थे आरोप
प्रशांत सिंह पर आरोप लगे थे कि उन्होंने फर्जी डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट के आधार पर नौकरी पाई है. इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि यह उनके भाई की एक साजिश थी. भाई ने सीएमओ मऊ को पत्र लिखकर प्रमाणपत्र को फर्जी बताया था. प्रशांत सिंह के अनुसार जब सीएमओ अयोध्या ने सीएमओ मऊ से सत्यापन मांगा तो मऊ कार्यालय ने लिखित में पुष्टि की कि प्रमाणपत्र पूरी तरह वैध और सही है.अधिकारी का सवाल है कि जब दस्तावेज सही पाए गए तो बार-बार उन्हें संदिग्ध क्यों बनाया जा रहा है. उन्होंने आगे कहा कि सभी निर्णय और कार्य पूरी तरह नियमों, प्रक्रियाओं और प्रशासनिक दायित्वों के अनुरूप हैं.
यह भी पढ़ें...
ये भी पढ़ें: Union Budget 2026: 5 वर्षों के लिए बायोफार्मा शक्ति के लिए 10000 करोड़ रुपये का ऐलान, इस सेक्टर्स में मिलेंगी जॉब










