लेटेस्ट न्यूज़

सगाई बाद प्रेमी संग भागी थी युवती, बहन की इस हरकत के चक्कर में अब गई भाई संजय यादव की जान, झांसी का दर्दनाक कांड

Jhansi Crime News: यूपी के झांसी से दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां एक युवती सगाई के बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई. मगर अब युवती के भाई की जान चली गई है.

ADVERTISEMENT

Jhansi Crime News, Jhansi News, Jhansi Crime, Jhansi Crime news, Jhansi police, Jhansi viral news, Jhansi viral, up news, up viral news,
UP News
social share
google news

Jhansi News: जालौन के कोंच क्षेत्र के रहने वाले संजय यादव के परिवार ने अपनी बहन का रिश्ता विक्रम यादव नाम के युवक के साथ तय कर दिया था. मगर युवती का संबंध रिश्तेदार में एक युवक से चल रहा था. परिजनों को ये रिश्ता मंजूरी नहीं था. ऐसे में जब परिजनों ने बेटी का रिश्ता तय करवा दिया. युवती ने उस युवक से सगाई तो कर ली. मगर वह रात में ही अपने घर से भाग निकली. बता दें कि युवती की इस हरकत की कीमत अब उसके भाई को चुकानी पड़ी है. बता दें कि युवती के भाई की मौत हो गई है.