लेटेस्ट न्यूज़

उमेश पाल हत्याकांड में फरार अतीक का शूटर अरमान आज लाया जाएगा प्रयागराज, 5 लाख के इनामी की लोकेशन मिली थी बिहार जेल में!

उत्तर प्रदेश के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में करीब तीन साल से फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान उर्फ अरमान बिहारी को अब प्रयागराज लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है.

ADVERTISEMENT

अरमान
अरमान (Photo:ITG)
social share
Google CTA

Umesh Pal Murder Case: उत्तर प्रदेश के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड में करीब तीन साल से फरार चल रहे पांच लाख रुपये के इनामी शूटर अरमान उर्फ अरमान बिहारी को अब प्रयागराज लाए जाने का रास्ता साफ हो गया है. अरमान इस समय बिहार की गया जेल में बंद है. प्रयागराज के धूमनगंज थाने की पुलिस ने उसे गया की अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर लेने की अनुमति हासिल कर ली है. अब उसे प्रयागराज लाकर जिला अदालत में पेश किए जाने की तैयारी है. जानकारी के मुताबिक 5 अक्टूबर को अरमान को प्रयागराज की अदालत में पेश किया जा सकता है, जहां उमेश पाल हत्याकांड में उसे न्यायिक रिमांड पर लिया जाएगा.