गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता कहां छिपे हैं? 3 साल से दफन उमेश पाल हत्याकांड के सारे राज खोलेगा अतीक का शूटर अरमान!
प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी रहे अरमान को करीब साढ़े तीन साल बाद गया जेल से प्रयागराज ला जा है. अब प्रयागराज में उससे पूछताछ हो सकती है. पुलिस के लिए अरमान इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है
ADVERTISEMENT

Atiq Ahmed Shooter Armaan News
Atiq Ahmed Shooter Armaan News: प्रयागराज के उमेश पाल हत्याकांड में पांच लाख रुपये के इनामी आरोपी रहे अरमान को करीब साढ़े तीन साल बाद गया जेल से प्रयागराज ला जा है. अब प्रयागराज में उससे पूछताछ हो सकती है. पुलिस के लिए अरमान इसलिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि पुलिस के मुताबिक 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और उनके दो सरकारी गनरों पर हुए हमले के दौरान बाइक अरमान चला रहा था और उसी बाइक पर बमबाज गुड्डू मुस्लिम बैठा था. इसके अलावा अरमान को अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के करीब रहने वाला भी बताया जाता रहा है. ऐसे में पूछताछ के दौरान पुलिस का फोकस सिर्फ उमेश पाल हत्याकांड तक सीमित नहीं रह सकता, बल्कि गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता की लंबे समय से चली आ रही फरार होने से जुड़े सवाल भी सामने आ सकते हैं.
