उत्तर प्रदेश में आज कहां होगी बारिश? पूर्वी और पश्चिमी यूपी को लेकर IMD ने जारी किया अपडेट
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है.
ADVERTISEMENT

यूपी में पिछले कई दिनों से भारी बारिश हो रही है.
UP Weather: उत्तर प्रदेश में 5 अक्टूबर को मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की बहुत संभावना है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि राहत की बात यह है कि 5 अक्टूबर के लिए पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश, दोनों संभागों में मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.
