लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में कल इन जिलों में होगी बारिश... मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

UP Weather Update: यूपी में मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर समेत कई जिलों में 1 फरवरी को बारिश की संभावना जताई है.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने ताजा अनुमान जारी करते हुए बताया है कि 1 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात (बिजली गिरने) के साथ हल्की बारिश हो सकती है. एक तरफ जहां दिल्ली में बजट पेश हो रहा होगा, वहीं दूसरी तरफ यूपी के पश्चिमी और बुंदेलखंड समेत कई इलाकों में झोंकेदार हवाएं और बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.