बिजनौर में नौशाद 3 दोस्तों संग पी रहा था शराब तभी हो गई मौत! बाकी की जान भी संकट में... फिर चिकन वाली ये बात पता चली
Bijnor Crime News: नजीबाबाद में शराब पार्टी के दौरान एक युवक की मौत, तीन की हालत नाजुक. चिकन खाते ही पड़ने लगे दौरे! क्या यह जहरीली शराब का कहर है या फूड पॉइजनिंग? फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस.
ADVERTISEMENT

Bijnor Crime News
Bijnor Crime News: बिजनौर जिले में नजीबाबाद रेलवे स्टेशन इलाके में स्थित जन सेवा केंद्र पर हुई एक शराब पार्टी अचानक रहस्यमयी और भयावह हादसे में बदल गई. चार युवक एक साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे. इसी दौरान नौशाद की तबीयत अचानक बिगड़ गई. कोई कुछ समझ पाटा इतने में नौशाद की जान चली गई थी. कुछ ही समय बाद उसके साथ मौजूद कामरान, अफसर और चंदप्रकाश की हालत भी तेजी से बिगड़ने लगी. तीनों को फौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीनों जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. आखिर यह घटना कैसे घटी, अब यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है.