लेटेस्ट न्यूज़

'अब जो होना था, वह हो गया'...राम मंदिर चढ़ावा विवाद में बेटे पर लगे आरोपों के बीच पिता का छलका दर्द, किया बड़ा दावा!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं के मामले में 2 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है. मामले की जांच के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है.

social share
Google CTA

Ram Mandir Donation Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चंदा चोरी और वित्तीय अनियमितताओं का मामला सामने आने के बाद भारी सियासी बवाल मच गया है. मंदिर में चढ़ावे की राशि गिनने वाले कर्मचारी लवकुश मिश्रा समेत 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनके घरों पर छापेमारी की गई है. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा यह मुद्दा उठाए जाने और राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की मांग के बाद, योगी सरकार ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए 3 सदस्यीय एसआईटी (SIT) का गठन कर दिया है.