लेटेस्ट न्यूज़

NEET पेपर लीक विरोध से पहले अमेठी में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट करने का आरोप

Amethi News: लखनऊ में प्रस्तावित NSUI के विधानसभा घेराव से पहले अमेठी में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें देर रात घरों में ही रोक दिया गया, जबकि वे NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे।

ADVERTISEMENT

Amethi News
Amethi News
social share
Google CTA

Amethi News: लखनऊ में एनएसयूआई द्वारा NEET परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम से पहले अमेठी में कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने का मामला सामने आया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि देर रात पुलिस उनके आवासों पर पहुंची और बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उन्हें घरों से बाहर निकलने से रोक दिया गया.