लेटेस्ट न्यूज़

6 महीने की शादी और गर्भ में पल रहा बच्चा…बागपत में पिता और बेटे की हत्या से टूटा पूरा परिवार

ADVERTISEMENT

Baghpat Double Murder Case: बागपत में एक दिल दहला देने वाली वारदात में टेंट व्यापारी सोहन लाल अग्रवाल और उनके बेटे विकास अग्रवाल की हत्या से पूरा परिवार उजड़ गया. बताया जा रहा है कि पुराने 100 रुपये के विवाद ने इस डबल मर्डर का रूप ले लिया.

social share
Google CTA

Baghpat Double Murder Case: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. जिस घर में कुछ महीने पहले शहनाइयों की गूंज थी, नई बहू के स्वागत की तैयारियां हुई थीं और खुशियों का माहौल था, वहीं अब वहां मातम पसरा हुआ है. एक ही परिवार में हुई दोहरी हत्या ने सब कुछ बदल कर रख दिया.