UPTak Baithak Logo

ज्वेलरी खरीदने के बहाने दुकान पहुंची महिला, पलक झपकते ही पार किए जेवर, CCTV और सर्विलांस से पकड़ी गई

Raebareli News: रायबरेली के मुंशीगंज स्थित सर्राफा दुकान में ग्राहक बनकर आई एक महिला ने चंद मिनटों में 60 हजार रुपये के जेवर पार कर दिए. भदोखर पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 72 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गए सभी आभूषण बरामद कर लिए. पुलिस की कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की.

ADVERTISEMENT

 Raebareli Crime
Raebareli Crime
social share
google news

Raebareli News: भदोखर पुलिस ने मुस्तैदी की मिसाल पेश करते हुए सर्राफा दुकान में सेंध लगाने वाली एक बेहद शातिर 'लेडी नटवरलाल' को महज 72 घंटे के भीतर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. ग्राहक बनकर दुकान में दाखिल हुई इस महिला ने दुकानदार की नजर चूकते ही करीब 60 हजार रुपये के आभूषण पार कर दिए थे. पुलिस ने आरोपी महिला के पास से चोरी के शत-प्रतिशत जेवरात बरामद कर लिए हैं.