बॉयज हॉस्टल में बुलाकर समीर ने 20 साल की GF संग की थी जबरदस्ती, कई सारी बातें पता चलीं!
Varanasi Crime News: वाराणसी के बॉयज हॉस्टल में मिली नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट में अबॉर्शन की थ्योरी खारिज हुई है. पुलिस ने आरोपी समीर पर रेप और गैर इरादतन हत्या की धाराएं बढ़ाते हुए जांच तेज कर दी है.
ADVERTISEMENT

Varanasi Crime News
Varanasi Crime News: वाराणसी के एक बॉयज हॉस्टल की सीढ़ियों पर हुई नर्सिंग छात्रा की सदिंग्ध मौत ने हर किसी को चौंका दिया. छात्रा की मौत के बाद से ये बातें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कि लड़की का समीर नाम के लड़के के साथ अफेयर था. बात ये भी सामने आई कि लड़की प्रेग्नेंट थी और उसकी प्रेग्नेंसी छिपाने के लिए समीर ने उसे अबॉर्शन की दवा खिला दी थी. इसके बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट्स से ब्लीडिंग होने की वजह से उसकी मौत हो गई.
