मथुरा-वृंदावन में अजय राय ने उठाए यमुना प्रदूषण और जाम के मुद्दे, कांग्रेस ने जनआंदोलन का दिया संकेत
Mathura Vrindavan Traffic Update: मथुरा-वृंदावन दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने यमुना प्रदूषण और बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों पर व्यापक जनजागरण और जनसंघर्ष चलाएगी. कार्यकर्ताओं से जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने का आह्वान भी किया गया.
ADVERTISEMENT

Mathura News
Mathura Vrindavan Traffic Update: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज मथुरा जनपद के दौरे पर रहे. अपने प्रवास के दौरान उन्होंने सर्वप्रथम गोविंद विहार स्थित यशोगोपाल होटल, वृंदावन में मथुरा-वृंदावन महानगर कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी बैठक को संबोधित किया. बैठक में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से विस्तृत चर्चा की गई.
