"बेटी के सम्मान से कोई समझौता नहीं", अदिति यादव विवाद पर सीएम योगी का बड़ा बयान... एफआईआर के दिए सख्त निर्देश
ADVERTISEMENT
CM Yogi In Azamgarh: अदिति यादव विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा, "बेटी के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा". मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है.
CM Yogi In Azamgarh: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला अब पूरी तरह से गरमा गया है. पक्ष और विपक्ष की लगातार आ रही प्रतिक्रियाओं के बीच अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस मुद्दे पर बेहद सख्त रुख अपनाया है. आजमगढ़ में 955 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 39 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने मंच से स्पष्ट कर दिया कि बेटी के सम्मान के साथ कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा.
