लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: माफिया राज से देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने तक! यूपी के कायाकल्प की इनसाइड स्टोरी

Opinion: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्रियान्वयन ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल दी. एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, निवेश, कानून-व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाओं ने प्रदेश को नई विकास यात्रा पर अग्रसर किया है.

ADVERTISEMENT

PM Modi and CM Yogi
PM Modi and CM Yogi
social share
google news

Opinion: समाज के स्वप्न तब साकार होते हैं जब देश का नेतृत्व सशक्त, संकल्पित और उसकी दृष्टि लोक कल्याणकारी हो. आज जबकि प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी 12 साल पूरे कर चुके हैं और उन्होंने चुने हुए प्रधानमंत्रियों में पं. जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल को भी पीछे छोड़ दिया है तो उनकी दृष्टि को उत्तर प्रदेश के विकास के संदर्भ में देखना प्रासंगिक होगा. इसलिए कि यह प्रदेश नेहरू का भी रहा है और उनके बाद उनकी बेटी, प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा गांधी का भी. यही वह प्रदेश है जिसे भारत के पुनर्निमाण की सबसे बड़ी प्रयोगशाला के रूप में सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देखा और इसीलिए यह राज्य हमेशा उनकी प्राथमिकता में रहा. आज जब यह प्रदेश देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है तो यह भी विचार करना होगा कि आखिर ऐसा पहले क्यों नहीं हुआ? क्या उत्तर प्रदेश में ऐसा नेतृत्व पहले नहीं था कि केंद्रीय नीतियों के साथ स्वयं को अंगीकार कर सके? यही वह बिंदु है जहां दूरदर्शी पीएम मोदी के साथ कर्मयोगी के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चेहरा दिखाई देने लगता है.