लेटेस्ट न्यूज़

बदले में हम अपने सांसद... सपा में होने जा रही बड़ी टूट? ओम प्रकाश राजभर ने कर दिया बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के भीतर बड़े स्तर पर असंतोष है और कुछ सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं. राजभर ने आरोप लगाया कि दिल्ली स्तर पर राजनीतिक गतिविधियां चल रही हैं और सपा के कई सांसद पाला बदलने की तैयारी में हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी को लेकर एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है. राजभर का कहना है कि समाजवादी पार्टी के सांसद बहुत जल्द पार्टी तोड़ने जा रहे हैं और इसके लिए दिल्ली के स्तर पर तैयारी पूरी हो चुकी है.