लेटेस्ट न्यूज़

आपका मजनू कार्यकर्ता है ना... प्रयागराज तिहरे हत्याकांड पर भारी सियासी बवाल! ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- अब PDA बन चुका है KDA

ADVERTISEMENT

प्रयागराज तिहरे हत्याकांड पर सियासत तेज. यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव के PDA को 'KDA' बताते हुए तीखा हमला बोला. वहीं पुलिस ने मुख्य आरोपी हिमांशु यादव को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया.

social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज इस वक्त एक खौफनाक तिहरे हत्याकांड से दहल उठा है. मेजा इलाके में एक ही परिवार के तीन बुजुर्गों की निर्मम हत्या ने पूरे सूबे को सन्न कर दिया है. इस दिल दहला देने वाली वारदात में अब एक बड़ा राजनीतिक मोड़ आ गया है. उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुभासपा (SBSP) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने इस घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर बेहद तीखा और सीधा हमला बोला है. राजभर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर सपा के 'PDA' नारे को 'KDA' करार दिया है.