DM Raid in Raebareli: रायबरेली में साहबों की लेट-लतीफी पर भारी पड़ा डीएम का औचक निरीक्षण, 147 'लापता' कर्मचारियों पर गिरी गाज
Raebareli News: रायबरेली में डीएम के औचक निरीक्षण ने सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मचा दिया. ब्लॉक कार्यालयों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी दफ्तरों से 147 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले. डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए और भविष्य में सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी.
ADVERTISEMENT

Raebareli DM inspection
Raebareli News: सरकारी कार्यालयों में समय पालन और कार्य संस्कृति को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है. डीएम सरनीत कौर ब्रोका के निर्देश पर जिले भर में हुए औचक निरीक्षण में 147 अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं.