आज इसे खत्म कर दो... BF का फरमान सुनते ही आधी रात को निहारिका कश्यप ने पति पर चला दिया चाकू,11 दिन बाद मौत
Kanpur Crime News: कानपुर में पत्नी द्वारा पति पर चाकू से हमले का मामला हत्या में बदल गया. 11 दिन इलाज के बाद कारोबारी मनीष गुप्ता की मौत हो गई. पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है और कथित प्रेमी की भूमिका की भी जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक पत्नी निहारिका कश्यप आधी रात छिपकर अपने कथित बॉयफ्रेंड से फोन पर बात कर रही थी. ऐसे में जब पति मनीष गुप्ता ने इसका विरोध किया तो गुस्साई पत्नी के पति पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. पेट में गंभीर घाव होने के कारण पीड़ित कारोबारी अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था. लेकिन 11 दिनों के इलाज के बाद आखिरकार मंगलवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. मृतक के परिवार का आरोप है कि वारदात के वक्त महिला का प्रेमी फोन लाइन पर था और उसी के उकसाने पर इस खूनी खेल को अंजाम दिया गया.