लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: सफाई कर्मियों की हाजिरी में बड़ा खेल, सबूत मांगने पर सभासद को मिली मौत की धमकी, डीएम से लगाई सुरक्षा की गुहार

Ballia Nagar Palika Controversy: बलिया नगर पालिका में सफाई कर्मियों की उपस्थिति और भुगतान को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है. नामित सभासद रवि सोनी ने फर्जी हाजिरी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. जांच के दौरान सबूत मांगने पर उन्हें कथित तौर पर जान से मारने की धमकी मिली, जिसके बाद उन्होंने डीएम से सुरक्षा मांगी है.

ADVERTISEMENT

Ballia Nagar Palika Controversy
Ballia Nagar Palika Controversy
social share
google news

Ballia News: नगर पालिका परिषद में सफाई कर्मियों की उपस्थिति और भुगतान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं. भाजपा के नगर मंत्री और नामित सभासद रवि सोनी ने इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है.