लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: पिछड़े नाराज, दलित असहज, मुस्लिम मांग रहे भागीदारी... अखिलेश के लिए मुश्किल होगा PDA समीकरण बरकरार रखना

Opinion: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले समाजवादी पार्टी के PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समीकरण में आंतरिक असंतोष उभर रहा है. गैर-यादव पिछड़ों, दलितों और ओवैसी के हमलों के बीच जानें अखिलेश यादव के सामने क्या हैं चुनौतियां.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav News
Akhilesh Yadav (Photo Samajwadi Party/ X)
social share
google news

Opinion: उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं और चुनावी माहौल धीरे-धीरे गर्म होने लगा है. करीब एक दशक से सत्ता से बाहर समाजवादी पार्टी इस बार PDA (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) फॉर्मूले के सहारे सत्ता में वापसी का सपना देख रही है. पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लगातार PDA को अपनी राजनीति का केंद्र बना रहे हैं. उनका मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इसी सामाजिक समीकरण ने सपा को बड़ी सफलता दिलाई थी.