लेटेस्ट न्यूज़

सरकारी जांच निष्पक्ष कैसे होगी... राम मंदिर विवाद पर गाजियाबाद में गरजे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उठाए गंभीर सवाल

ADVERTISEMENT

Shankaracharya on Ram Mandir Donation Row: गाजियाबाद में गौ रक्षा यात्रा के दौरान स्वामी शंकराचार्य ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद की सरकारी जांच को पक्षपाती बताते हुए संतों की निगरानी में निष्पक्ष जांच की मांग की है.

social share
google news

Shankaracharya on Ram Mandir Donation Row: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और अनियमितताओं की जांच पर बेहद गंभीर सवाल खड़े किए हैं. शंकराचार्य ने साफ कहा कि इस पूरे मामले की सरकारी जांच के पक्षपाती होने की पूरी आशंका है, इसलिए वह इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करते हैं जिसमें देश के प्रतिष्ठित संतों और धर्माचार्यों को अनिवार्य रूप से शामिल किया जाए.