'फुलौरी बिना चटनी' से बॉलीवुड में छाए भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह, धमाल-4 का यह गाना सोशल मीडिया पर बना सेंसेशन
Neelkamal Singh Bollywood Song: भोजपुरी स्टार नीलकमल सिंह का नया बॉलीवुड गाना 'फुलौरी बिना चटनी' रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फिल्म Dhamaal 4 के इस गाने में ममता शर्मा ने भी अपनी आवाज दी है.
ADVERTISEMENT

Bhojpuri Singer Neelkamal Singh
Neelkamal Singh Bollywood Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरहिट सिंगर नीलकमल सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाने वाले नीलकमल अब बॉलीवुड में भी अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं. खास बात यह है कि वह बिना किसी विवाद और शोर-शराबे के अपने काम से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. इसी कड़ी में उनका नया गाना 'फुलौरी बिना चटनी' सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.