लेटेस्ट न्यूज़

शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद के कार्यक्रम में नवीन शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

ADVERTISEMENT

UP Viral News: सोशल मीडिया पर दो वायरल वीडियो ने हलचल मचा दी है-एक में शिक्षक से नेता बने नवीन शर्मा को शंकराचार्य द्वारा जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा है, जबकि दूसरे में लखनऊ में फर्जी आईपीएस बनकर रौब झाड़ने वाले व्यक्ति का वीडियो सामने आया है, जिसे पुलिस ने पकड़ा.

social share
Google CTA

UP Viral News: सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की कड़ी में एक बार फिर दो अलग-अलग वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है. एक तरफ शिक्षक से समाजवादी पार्टी के नेता बने नवीन शर्मा का वीडियो चर्चा में है, जिसमें शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद सरस्वती द्वारा उन्हें एक अभियान में जिम्मेदारी देने की बात सामने आ रही है. वहीं दूसरी ओर लखनऊ में खुद को “नोएडा का आईपीएस अधिकारी” बताने वाले एक शख्स का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस और आम लोगों के बीच बहस छेड़ दी है.