लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा में बंदरों की दहशत, लोग बोले- अब घरों से निकलना भी मुश्किल

Monkey Attacks In Mathura: मथुरा में बंदरों का बढ़ता आतंक अब लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गया है. हमलों और झपट्टों से दहशत का माहौल है. बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने पर लोगों ने आंदोलन की चेतावनी दी है.

ADVERTISEMENT

 Mathura monkey menace
Mathura monkey menace
social share
Google CTA

Monkey Attacks In Mathura: शहर के विभिन्न मोहल्लों और घाट क्षेत्रों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग की उदासीनता के कारण स्थिति दिन-प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है. बंदरों के हमलों से लोग घायल हो रहे हैं और आम नागरिकों का घरों से निकलना तक मुश्किल हो गया है.