लेटेस्ट न्यूज़

मथुरा जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों का हंगामा, समय पर वेतन दिलाने की मांग

Mathura Hospital Workers News: मथुरा जिला अस्पताल में सफाई कर्मियों का वेतन संकट गहराता जा रहा है. कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें न तो समय पर वेतन मिल रहा है और न ही शासनादेश के अनुरूप भुगतान किया जा रहा है. ठेकेदारी व्यवस्था को लेकर उठे सवालों ने उनकी परेशानियां और बढ़ा दी हैं.

ADVERTISEMENT

 Mathura News
Mathura News
social share
google news

Mathura Hospital Workers News: महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मियों का वेतन न मिलने से कर्मचारी गत कई साल से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं. कई वर्ष से शासन ने अपनी नई नीति के तहत ठेकेदार के माध्यम से सफाई कर्मचारियों से जिला अस्पताल में सफाई का काम कराया जा रहा है. यहां कार्यरत कर्मचारी काम करने के बाद अपने वेतन के लिए शुरू से ही भटकते चले आए हैं.