लेटेस्ट न्यूज़

मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क सुरक्षा पर कसी नकेल, ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने व स्कूली वाहनों की जांच के दिए निर्देश

Gonda Road Safety News: गोण्डा में मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने, सड़क सुरक्षा उपकरण लगाने और स्कूली वाहनों की नियमित जांच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है, ताकि यात्रियों और विद्यार्थियों की सुरक्षा बेहतर हो सके.

ADVERTISEMENT

 Ballia News
Gonda Road Safety News
social share
google news

Gonda Road Safety News: मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महाराजा सुहेलदेव सभागार में आयोजित मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. उन्होंने सभी जनपदों में यातायात नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने, दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉटों की पहचान कर सुधारात्मक कार्य कराने तथा नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने पर जोर दिया.