लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर में चढ़ावे के पैसों में चोरी के मामले की जांच करने पहुंची SIT ने पहले दिन क्या देखा?

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Donation Theft: अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की रकम में कथित गड़बड़ी के मामले की जांच तेज हो गई है. लखनऊ से पहुंची अधिकारियों की टीम ने दान पेटियों, सीसीटीवी सिस्टम, कर्मचारियों के रिकॉर्ड और चढ़ावे की रकम जमा करने की प्रक्रिया की गहन जांच शुरू कर दी है.

social share
google news

Ram Mandir Donation Theft: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के कथित मामले की जांच के लिए लखनऊ के डिवीजनल कमिश्नर विजय विश्वास पंत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम अयोध्या पहुंची. टीम ने मंदिर परिसर में पहुंचते ही जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी और सबसे पहले मंदिर में स्थापित दान पेटियों का मुआयना किया. अधिकारियों ने यह समझने की कोशिश की कि श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई रकम किस प्रक्रिया के तहत जमा की जाती है और उसे सुरक्षित रखने के लिए कौन-कौन से प्रबंध किए गए हैं. इसके साथ ही चढ़ावे से संबंधित दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से समीक्षा की गई.