गंगा का रौद्र रूप और इंजीनियर साहब का अजब दावा, ब्राह्मण ने कह दिया तो बाढ़ नहीं आएगी...
Ballia Ganga erosion News: बलिया में गंगा कटाव से गांव, मंदिर और एनएच-31 पर खतरा मंडरा रहा है. ग्रामीण सुरक्षा कार्यों की मांग कर रहे हैं, लेकिन बाढ़ विभाग के एक अधिकारी का कथित बयान—"ब्राह्मण ने कह दिया तो बाढ़ नहीं आएगी"—अब चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Ballia News
Ballia Ganga erosion News: उत्तर प्रदेश के बलिया में गंगा का रौद्र रूप देखकर अच्छे-अच्छो के पसीने छूट रहे है. फेफना विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कोटवा नारायनपुर गांव पर विनाश का साया मंडरा रहा है, लेकिन स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी जिन कंधों पर है, उनका भरोसा सुनेंगे तो आप अपना माथा पकड़ लेंगे. पूर्व मंत्री नारद राय के सामने जब ग्रामीणों की जान पर बने आपदा का सवाल रखा गया तो बाढ़ विभाग के अधिशासी अभियंता इंजीनियरिंग का तर्क देने के बजाय जो कहा वह सुनकर हर कोई हैरान रह गया.