लेटेस्ट न्यूज़

वृंदावन में दर्शन के लिए आए अभिज्ञान गुप्ता की करंट लगने से मौत, अस्पताल में पिता का बेटे की लाश को दुलारते हुए वीडियो देख भावुक हुए लोग...

ADVERTISEMENT

Vrindavan News: वृंदावन में एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालु अभिज्ञान गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई, जब वह मंदिर परिसर के बाहर लगे वाटर स्प्रे कूलर के संपर्क में आए.

social share
Google CTA

Vrindavan News: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. दर्शन करने आए एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में उसके पिता की टूटती हुई आवाजें हर किसी को भावुक कर गईं. यह घटना न केवल एक परिवार के लिए सदमे का कारण बनी, बल्कि मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर गई है.