घर से 600 मीटर दूर मिला युवक का शव, लखनऊ जाने के लिए निकला था युवक
Amethi News:अमेठी में लखनऊ नौकरी की तलाश में निकले 21 वर्षीय युवक का शव घर से महज 600 मीटर दूर नाले किनारे मिलने से सनसनी फैल गई. युवक के मुंह से झाग निकल रहा था. मौत की वजह अभी रहस्य बनी हुई है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
ADVERTISEMENT

Amethi crime news
Amethi News: अमेठी में सोमवार की सुबह लखनऊ के लिए निकले एक युवक का घर से 600 मीटर दूर आज सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू कर दी है.