स्मैक तस्करों के हमले में कई घायल, बारात से लौट रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला
Saharanpur violence: बारात से लौट रहे लोगों ने सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहे युवकों को टोका तो विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि स्मैक तस्करों ने साथियों संग लाठी-डंडों से हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT

Saharanpur crime news
Saharanpur violence: सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र स्थित कमेला कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब बारात से लौट रहे लोगों पर कुछ युवकों ने हमला कर दिया. घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया. मामले को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.