शादीशुदा मुस्लिम युवती यास्मीन ने नाम बदलकर हिंदू लड़के से की शादी..., 3 दिन बाद तबीयत खराब होने के बाद जो खुलासा हुआ उसने सबको हैरान कर दिया!
Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने आरोप लगाया है कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई, उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को 'रिया गुप्ता' बताया था.
ADVERTISEMENT

Rampur Marriage Fraud News
Rampur Marriage Fraud News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक युवक ने आरोप लगाया है कि जिस महिला से उसकी शादी कराई गई, उसने अपनी पहचान छिपाकर खुद को 'रिया गुप्ता' बताया था. शादी के कुछ दिन बाद युवक को पता चला कि महिला का असली नाम यास्मीन है और वह पहले से शादीशुदा भी है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि इस कथित गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.