मेरठ में 19 साल के लड़के ने सरेआम एक युवती को मारी तीन गोली, मामूली बहस के बाद आदित्य ने उठाया ये खौफनाक कदम
ADVERTISEMENT
Meerut firing case: मेरठ के कंकरखेड़ा में एक युवक ने विवाद के चलते एक युवती को तीन गोलियां मार दीं, इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार दी. युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती की हालत गंभीर बनी हुई है.
Meerut firing case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के कंकरखेड़ा इलाके में बुधवार की शाम एक सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां डिफेंस एनक्लेव कॉलोनी स्थित जोनल पार्क के पास एक युवक ने तीखी बहस के बाद युवती पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना में युवक की अस्पताल में मौत हो गई, जबकि तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल युवती अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई हैं.
