Mathura News: वृंदावन में बदलेगी परिक्रमा मार्ग की सूरत, 80 करोड़ से बनेगा 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर
Vrindavan Development News: वृंदावन परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए एमवीडीए ने बड़ी परियोजना को मंजूरी दी है. अटल्ला चुंगी पर 80 करोड़ रुपये की लागत से 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनेगा, जबकि रमणरेती से निधिवन तक 3.30 किमी मार्ग का भी आधुनिक स्वरूप में विकास किया जाएगा.
ADVERTISEMENT

वृंदावन में बदलेगी परिक्रमा मार्ग की सूरत, 80 करोड़ से बनेगा 800 मीटर लंबा फ्लाईओवर
Vrindavan Development News: श्री बांकेबिहारी जी की नगरी वृंदावन में पावन परिक्रमा मार्ग को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की तैयारी शुरू हो गई है. देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिक्रमा मार्ग पर वाहनों, ई-रिक्शा और पैदल परिक्रमार्थियों के लिए अलग-अलग रास्ते विकसित किए जाएंगे. मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) ने अवस्थापना विकास योजना को स्वीकृति दे दी है.
