लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: बलिया में स्कूलों की बदहाली पर डीएम का एक्शन, बिजली कनेक्शन न होने पर कई बीईओ का वेतन रोका

Ballia Education News: बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में स्कूलों की बदहाली पर सख्त कार्रवाई की। बिजली कनेक्शन, किचन शेड, दिव्यांग सुविधाएं और अन्य कार्य अधूरे मिलने पर कई बीईओ और बीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENT

बलिया में स्कूलों की बदहाली पर डीएम का एक्शन, बिजली कनेक्शन न होने पर कई बीईओ का वेतन रोका
बलिया में स्कूलों की बदहाली पर डीएम का एक्शन, बिजली कनेक्शन न होने पर कई बीईओ का वेतन रोका
social share
Google CTA

Ballia Education News: उत्तर प्रदेश के बलिया में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग के कायाकल्प अभियान के 19 बिंदुओं की समीक्षा करते हुए लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया. समीक्षा में कई विकास खंडों में विद्यालयों की मूलभूत सुविधाओं के कार्य अधूरे मिलने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) और खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए.