लेटेस्ट न्यूज़

कांवड़ यात्रा के लिए मुजफ्फरनगर में भारी पुलिस बल तैनात, ड्रोन और फेस रिकॉग्निशन कैमरों से होगी 24 घंटे निगरानी

ADVERTISEMENT

Kanwar Yatra: सावन और कांवड़ यात्रा को देखते हुए मुजफ्फरनगर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है. एटीएस, पीएसी, ड्रोन, फेस रिकॉग्निशन कैमरे और भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ पूरे कांवड़ मार्ग पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है.

social share
Google CTA

Kanwar Yatra: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है और इसके साथ ही कांवड़ यात्रा का भी आगाज हो गया है. हरिद्वार से आने वाले लाखों शिव भक्त मुजफ्फरनगर जिले से होकर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में आते हैं. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरनगर की सड़कों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जिले में एटीएस, भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है. इसके साथ ही पूरे जिले को हाई अलर्ट पर रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने कांवड़ मार्ग पर फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है.