लेटेस्ट न्यूज़

सावन के पहले दिन अयोध्या में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब, क्षीरेश्वर नाथ और नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लगी लंबी कतारें

ADVERTISEMENT

Sawan 2026: सावन के पहले दिन अयोध्या के नागेश्वरनाथ और सिद्ध क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा. भगवान शिव के जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.

social share
Google CTA

Sawan 2026: सावन महीने के पहले दिन रामनगरी अयोध्या पूरी तरह से 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंज रही है. नागेश्वरनाथ और प्रसिद्ध क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. सावन की शुरुआत के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजन करने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा दूर-दराज से आए शिव भक्त और कांवड़िए मंदिरों में पहुंच रहे हैं. अयोध्या के सिद्ध क्षीरेश्वर नाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है. यह मंदिर राजा दशरथ से जुड़े पौराणिक इतिहास के लिए भी जाना जाता है.